बिराटनगर में 12 दिवसीय संस्कृत भाषा का प्रशिक्षण में 300 गुरुकुलों के शिक्षक लेंगे भाग

हिमालिनी प्रतिनिधि बिराटनगर । नेपाल के बिराटनगर पांचली स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर और लक्ष्मीनारायण वेद विद्याश्रम में 12 दिवसीय संस्कृत भाषा का प्रशिक्षण 25 दिसम्बर रविवार से आयोजित किया जाएगा । इस मौके पर चार दिवसीय प्राज्ञ आचार्य स्वध्याय वर्ग प्रशिक्षण भी आयोजित किए जाएंगे । उपरोक्त जानकारी बिराटनगर में पत्रकार सम्मेलन कर मंदिर का मठाधीश स्वामी अच्युत प्रपन्नाचार्य ने बताया कि नेपाली नागरिक में संवेदनशीलता का विकास तथा नेपाली नागरिक में राष्ट्रीयता का बोध कराने के उद्देश्य से किया गया है । उन्होंने कहा घर पहिला मंदिर होता है, लेकिन पाश्चात्य प्रभाव के कारण शिक्षा मन की जगह किताबो तक सीमित हो गई है । कहा इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में पूरे नेपाल के 300 गुरुकुलों के 500 शिक्षक और भाषा विशेषज्ञ भाग लेंगे । इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 165 देशों में शाखाओं बाली संस्था संस्कृत भारती के चार विद्वान पहुच रहे है जो प्रतिभागियों को प्रशिक्षण भी देंगे ।
